38.5 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गिरीश पार्क में डाइनिंग टेबल से गिरने से 10 माह बच्ची की मौत

Kolkata News – मध्य कोलकाता कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके में डाइनिंग टेबल से गिरकर एक 10 माह की बच्ची की मौत हो गई। हादसा बुधवार रात 10 नंबर मदन चटर्जी लेन स्थित एक आवास में हुआ। परिवार के मुताबिक, बच्ची उस वक्त कमरे में खेल रही थी। घर के अन्य सदस्य भी वहीं मौजूद थे। खेलते-खेलते वह किसी तरह पहले कुर्सी पर चढ़ी और फिर वहां से डाइनिंग टेबल पर। किसी को इसका अंदाजा नहीं था। अचानक एक तेज आवाज हुई और बच्ची की चीख सुनाई दी। इसके बाद वह शांत हो गई। परिजन दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। बिना देर किए उसे न्यूरो साइंसेज इंस्टीट्यूट इन कोलकाता अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर गिरीश पार्क थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

कटंगा में बोरे में मिला मृत गोवंश, क्षेत्र में बढ़ी हलचल

Newsdesk

शहर में ईद की रौनक, ईदगाहों में देश की खुशहाली के लिए उठे हाथ

Newsdesk

दवा बाजार में खुली नालियां, खुले चैंबर और बदबू से परेशान मरीज-व्यापारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading