23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्रियों से सीएम मोहन यादव की मुलाकात, कहा- विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 31 जुलाई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को अपने दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में सीएम यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री और विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में मध्य प्रदेश की प्रगति और विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

सीएम मोहन यादव ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और ‘डबल इंजन सरकार’ के तहत राज्य के विकास और प्रगति के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम किया जा रहा है। इसी सिलसिले में आज राज्य की प्रगति के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी और विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों के साथ एक सार्थक बैठक हुई। हमारी योजनाओं की न केवल प्रत्येक मंत्रालय द्वारा सराहना की जा रही है, बल्कि कार्यान्वयन के लिए उन्हें मजबूत समर्थन भी मिल रहा है।” इसके अलावा, सीएम यादव ने केंद्रीय वन मंत्री के साथ हुई मुलाकात के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया, “मैंने वन संरक्षण में सुधार और वन्यजीव अभ्यारण्यों को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय वन मंत्री से भी मुलाकात की। हमें सरकार की ओर से पूरा समर्थन मिल रहा है।”

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार सुबह पीएम मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात से संबंधित तस्वीरों को भी शेयर किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।” साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरों को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।” बता दें कि सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading