November 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

महाराष्ट्र में फर्जी करेंसी रैकेट का पर्दाफाश, 60 लाख के नोट जब्त

अहिल्यानगर, 1 अगस्त। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 60 लाख रुपए के नकली नोट जब्त किए हैं और इस मामले में 7 लोगों को हिरासत में भी लिया है। अहिल्यानगर तालुका पुलिस ने ये कार्रवाई छत्रपति संभाजीनगर में की है। यहां नकली नोट छापने वाली एक फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस की कार्रवाई में 500 की करेंसी वाले 60 लाख रुपए के नकली नोट और 2 करोड़ 16 लाख रुपए के नोट छापने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कागज बरामद किए हैं। इसके अलावा, 88 लाख रुपए मूल्य का अन्य सामान भी जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर तालुका क्षेत्र में दो युवक रोजाना एक पान की दुकान पर 500 रुपए के नकली नोट देकर 100 रुपए की सिगरेट खरीदते थे और बाकी 400 रुपए लेकर चले जाते थे। इस जानकारी के आधार पर पुलिस निरीक्षक प्रल्हाद गीते की टीम ने निखिल गांगुर्डे और सोमनाथ शिंदे को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 80 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए गए।

एसपी सोमनाथ घार्गे ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस निरीक्षक प्रल्हाद गीते को दो युवकों के बारे में पता चला था, जो एक पान की दुकान पर जाकर नकली नोट चलाते थे। इस सूचना के बाद दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया। साथ ही उनसे पूछताछ के आधार पर पता चला कि इस गिरोह में और भी लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा, “पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि छत्रपति संभाजीनगर में नकली नोट छापने वाली फैक्ट्री चल रही है।

पुलिस ने तुरंत वहां छापा मारकर प्रिंटर, स्कैनर, रंग, कटर और अन्य सामान जब्त किया। फैक्ट्री से 60 लाख रुपए के नकली नोट और 2 करोड़ 16 लाख रुपए के नोट छापने वाले कागज भी बरामद किए हैं।” एसपी ने बताया कि फैक्ट्री से 88 लाख रुपए मूल्य का अन्य सामान भी जब्त किया गया है। साथ ही मामले का भंडाफोड़ करते हुए 7 लोगों को हिरासत में लिया है।

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment