22.3 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शिमला – दो समुदायों के बीच विवाद, मस्जिद का डंगा गिरने से भड़का मामला; महिला से धक्का-मुक्की का आरोप

Shimla News –  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के उपनगर कसुम्पटी में बुधवार रात दो समुदायों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। विवाद के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिस पर रात 9:30 बजे पुलिस को मौके पर बुलाया गया। स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, कसुम्पटी चौक के पास स्थित मस्जिद के समीप डंगा गिर गया, जिससे उसका मलबा पास के एक घर के समीप जा गिरा। डंगा गिरने के बाद, उस घर से मीना नाम की महिला बाहर आई और वहीं मौजूद नईम नामक युवक से बहस हो गई। मीना ने आरोप लगाया कि नईम ने उसे धक्का दिया, जिससे वह घायल हो गई। महिला की ओर से उसके बेटे प्रतीक ने पुलिस को शिकायत दी है। दूसरी ओर, नईम ने भी पुलिस में शिकायत देकर गाली-गलौज के आरोप लगाए हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया गया। SHO छोटा शिमला ममता ने बताया कि महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बारिश के कारण मस्जिद के पास बना डंगा ढह गया था, जिससे क्षेत्र की एक इमारत को असुरक्षित घोषित कर रात में ही खाली करवा दिया गया। प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

अन्य ख़बरें

एक सितंबर को 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन यादव

Newsdesk

मेडिकल कैश घोटाला: तीन तत्कालीन वित्तीय अफसरों की कार्यप्रणाली पर गहरा संशय

Newsdesk

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर ले गए चोर, परिजन गए थे रिश्तेदारी में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading