July 26, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

नौकरानी ने किया लाखों का सोना चोरी, नागपुर में बॉयफ्रेंड के घर छिपाया

Bhopal News। राजधानी के पॉश कोहेफिजा इलाके में हुए सोना चोरी के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कांग्रेस नेता यासिर अहमद के घर में काम करने वाली नौकरानी तान्या भार्गव ने करीब ₹6 लाख मूल्य के सोने के आभूषण चोरी कर उन्हें अपने बॉयफ्रेंड आशीष तोरण के नागपुर स्थित घर में छिपा दिया था।

जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदात कुछ दिन पहले यासिर अहमद के घर में हुई थी। पुलिस को शुरू में ठोस सबूत नहीं मिल पा रहे थे, लेकिन संदेह की सुई घर में काम करने वाली नौकरानी की ओर गई। जब उससे पूछताछ करने की कोशिश हुई तो वह फरार हो गई। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रैक की और उसे हिरासत में लिया।

पूछताछ में तान्या भार्गव ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि उसने पूरे प्लान के तहत जेवरात चोरी कर नागपुर में आशीष तोरण के घर छिपा दिए थे। कबूलनामे के बाद कोहेफिजा थाना पुलिस की टीम तत्काल नागपुर पहुंची और वहां से चोरी किया गया पूरा सोना बरामद कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई भोपाल पुलिस की बड़ी उपलब्धि है, जिसमें न सिर्फ चोरी का खुलासा हुआ, बल्कि अंतरराज्यीय सीमा पार जाकर सफलता पूर्वक माल की बरामदगी भी की गई। आरोपी नौकरानी को भोपाल लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अन्य ख़बरें

एनसीसी कैडेट्स को दिया आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण

Newsdesk

विकसित भारत एवं कारगिल विजय दिवस पर त्रिदिवसीय फोटो प्रदर्शनी शुरू

Newsdesk

कलेक्टर ने लिया बरगी बांध में जल भराव की स्थिति का जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading