31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्यप्रदेश के कॉलेजों में होंगी ऑनलाइन परीक्षाएं, अपर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

Bhopal News Today। मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश के कॉलेजों में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। सोमवार को मंत्रालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के बीच पर्याप्त अंतराल रखा जाए, ताकि छात्रों को तैयारी का समय मिल सके।

बैठक में अपार और समर्थ कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें उच्च शिक्षा आयुक्त प्रबल सिपाहा, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और सभी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार मौजूद रहे। राजन ने स्पष्ट किया कि उच्च शिक्षा के सही क्रियान्वयन की जिम्मेदारी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार की होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि संचालनालय स्तर पर उच्च शिक्षा से संबंधित बैठक हर माह आयोजित की जाए।

बैठक में अपार आईडी को लेकर भी चर्चा हुई। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जिन विद्यार्थियों की अपार आईडी अब तक नहीं बनी है, उनकी आईडी जल्द से जल्द बनाई जाए। साथ ही, सभी विश्वविद्यालय एक माह के भीतर उपाधियों (डिग्री) का अपलोड कार्य पूरा करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि शासन स्तर पर भेजी जाने वाली जानकारी केवल पूरी तरह परीक्षण के बाद ही भेजी जाए।

इस फैसले के साथ प्रदेश में कॉलेज परीक्षाओं के स्वरूप में बड़ा बदलाव आने की संभावना है, जिससे परीक्षा प्रक्रिया अधिक आधुनिक और सुगम हो सकेगी।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading