33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

ढाका में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

ढाका, 26 फरवरी (आईएएनएस)| ढाका में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे होम इकॉनॉमिक्स कॉलेज के छात्रों पर लाठी चार्ज कर दिया। इन छात्रों ने स्थगित की गई परीक्षाओं को फिर से शुरू करने की मांग करते हुए नीलखेत से अजीमपुर जाने वाली रोड को जाम कर दिया था।

गुरुवार सुबह करीब 11,00 बजे छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर सड़क जाम कर दिया और फिर कॉलेज परिसर में घुस गए। छात्रों ने कहा कि परीक्षा स्थगित करने से बड़ी संख्या में वो छात्र परेशान हैं, जो ढाका में किराए पर घर लेकर रह रहे हैं। छात्रों के विरोध के चलते कोई अप्रिय स्थिति न बने इसके लिए कॉलेज के सामने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। लेकिन कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि बिना किसी बात के पुलिस ने उन पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए।

इस बीच कॉलेज की प्रिंसिपल इस्मत रूमीना ने आंदोलनकारी छात्रों से मुलाकात की, लेकिन वह भी उन्हें शांत करने में असफल रहीं। उन्होंने कहा, “छात्रों ने हमें बताए बिना ये प्रदर्शन करना शुरू किया था। वे चाहते हैं कि इस मसले पर शिक्षा मंत्री निर्देश दें।”

वहीं पुलिस ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार किया है। लालबाग पुलिस स्टेशन में तैनात सब-इंस्पेक्टर फिरोज ने कहा, “हमने उनसे लिखित में अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए कहा है।”

बता दें कि यहां बीएसएस अंतिम वर्ष की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू होने वाली थीं, लेकिन सरकार ने सोमवार तक के लिए उन्हें स्थगित करने का फैसला किया है।

अन्य ख़बरें

ट्रंप ने ईरान डील पर आखिरी फैसला बाकी होने का किया दावा, यूरेनियम संवर्धन को लेकर किया बड़ा ऐलान

Newsdesk

टोरंटो में इंडियन स्टूडेंट की मौत, भारतीय मिशन शव वापस लाने के लिए कर रहा काम

Newsdesk

पूर्व पीएम शेख हसीना ने अवामी लीग नेताओं की मौत को बताया सुनियोजित हत्या, जांच की मांग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading