July 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने किया थाना चरगवां का औचक निरीक्षण

Jabalpur News Today। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने गुरुवार को थाना चरगवां का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी उप निरीक्षक अभिषेक प्यासी सहित थाने का स्टाफ मौजूद रहा।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने मालखाने का जायजा लिया और जप्ती माल, आर्म्स-एम्युनिशन एवं राइट ड्रिल सामग्री के रखरखाव की जांच की। उन्होंने हवालात तथा थाने में संधारित विभिन्न रजिस्टरों को भी देखा और यह सुनिश्चित किया कि सभी रजिस्टर नियमित रूप से अपडेट किए जाएं।

उन्होंने लंबित सी.एम. हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई संबंधी शिकायतों के शीघ्र और संतोषजनक निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, वृद्धों और समाज के कमजोर वर्गों से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित और विधिसंगत कार्यवाही कर पीड़ितों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक ने थाने में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से उनके व उनके परिवार के स्वास्थ्य की जानकारी ली और आश्वस्त किया कि किसी भी समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

एनसीसी कैडेट्स को दिया आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण

Newsdesk

विकसित भारत एवं कारगिल विजय दिवस पर त्रिदिवसीय फोटो प्रदर्शनी शुरू

Newsdesk

कलेक्टर ने लिया बरगी बांध में जल भराव की स्थिति का जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading