21.4 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

Air India ने देर रात 200 यात्रियों को विमान से उतारा, दो घंटे तक बिना AC के फंसे रहे लोग; बिजली सप्लाई भी रही बंद

दिल्ली से सिंगापुर के लिए रात उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI2380 अचानक तकनीकी खराबी के चलते चर्चा में आ गई। बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान में 200 से अधिक यात्री करीब दो घंटे तक बैठे रहे, लेकिन एयर कंडीशनिंग सिस्टम और बिजली की सप्लाई काम नहीं कर रही थी।

गर्मी से बेहाल यात्री अखबार और मैगजीन को पंखे की तरह इस्तेमाल करते नजर आए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ। एक यात्री, जो पीटीआई के पत्रकार भी हैं, ने बताया कि बिना किसी स्पष्ट जानकारी के दो घंटे तक इंतजार कराया गया और फिर अचानक सभी यात्रियों को विमान से उतारकर टर्मिनल भेज दिया गया।

हैरानी की बात यह रही कि न तो क्रू मेंबर्स ने स्थिति की वजह बताई और न ही एयर इंडिया की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया। इससे यात्रियों में नाराज़गी साफ झलकी। यह घटना एक बार फिर एयरलाइंस की तकनीकी खामियों और यात्रियों की सुविधा को लेकर सवाल खड़े करती है। सोशल मीडिया पर कई यात्रियों ने अपनी नाराज़गी जाहिर की और एयर इंडिया से जवाब तथा मुआवजे की मांग की। अब देखना यह होगा कि एयरलाइन इस पर क्या रुख अपनाती है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र में अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार

Newsdesk

खड़गे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

Newsdesk

माफी मांगने का सवाल ही नहीं, बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया : सपा नेता सोनम बगवाड़ी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading