July 28, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका में भारतीय की बेरहमी से हत्या, पत्नी-बेटे के सामने गर्दन काटी; सिर को कूड़ेदान में फेंका

अमेरिका के डलास शहर में एक भारतीय मूल के व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने मामूली विवाद के बाद धारदार हथियार से उसका सिर काट दिया और फिर कटे हुए सिर को कूड़ेदान में फेंक दिया।

मृतक की पहचान कर्नाटक निवासी **चंद्र नागमल्लैया** के रूप में हुई है। वह डलास के एक मोटल में कार्यरत थे। पुलिस के अनुसार, नागमल्लैया ने बुधवार को अपने सहकर्मी **योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज** को टूटी हुई वाशिंग मशीन का उपयोग न करने की हिदायत दी थी। इस बात से आरोपी गुस्से में आ गया कि नागमल्लैया ने उससे सीधे बात करने के बजाय दूसरे कर्मचारी से अपनी बात अनुवाद करवाकर कही।

गुस्से में भरे कोबोस-मार्टिनेज ने धारदार हथियार से नागमल्लैया पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए नागमल्लैया मोटल के फ्रंट ऑफिस की ओर भागे, लेकिन आरोपी ने उनका पीछा किया। इस दौरान नागमल्लैया की पत्नी और बेटे ने भी उसे रोकने की कोशिश की, मगर आरोपी ने उन्हें धक्का देकर हटा दिया। इसके बाद उसने नागमल्लैया का सिर काट दिया और लात मारकर कूड़ेदान में फेंक दिया।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, कोबोस-मार्टिनेज का आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर पहले भी वाहन चोरी व हमले जैसे कई मामले दर्ज हैं।

अन्य ख़बरें

अंतरिक्ष मलबे पर निगरानी के लिए चीन ने लॉन्च किया नया सैटेलाइट नेटवर्क

Newsdesk

सीडब्ल्यूजी 2026: शर्मिला ने देश को दिलाया दूसरा गोल्ड, भारत की झोली में 4 और मेडल

Newsdesk

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading