22.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

बालाघाट में डबल मर्डर! कमरे में खून से लथपथ मिला पति-पत्नी का शव, इलाके में सनसनी

बालाघाट। जिले के कटंगी थाना क्षेत्र के नाड़ी गांव में रविवार सुबह करीब 8 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां हार्डवेयर और किराना व्यवसाय से जुड़े दंपत्ति की खून से लथपथ लाशें उनके घर के बेडरूम में मिलीं। मृतकों की पहचान हेमेंद्र बिसेन और उनकी पत्नी योगिता बिसेन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, हेमेंद्र का शव बिस्तर के पास फर्श पर पड़ा मिला, जबकि उनकी पत्नी का शव बिस्तर पर मिला। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर को सील कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि फिलहाल जांच जारी है और इस समय किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाज़ी होगी।

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इधर, इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment