27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – युवाओं में रक्तदान का उत्साह, कलेक्टर ने बढ़ाया हौसला

Jabalpur News Today। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जबलपुर जिले में लगे 13 रक्तदान शिविरों में युवाओं का उत्साह देखने को मिला। सुबह 10 बजे से पहले ही सभी शिविरों में रक्तदान की शुरुआत हो गई और बड़ी संख्या में युवा रक्तदान करने पहुंचे।

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने रक्तदान को पुण्य का कार्य बताते हुए नागरिकों से इस महायज्ञ में सहभागी बनने की अपील की।

जिला अस्पताल विक्टोरिया, गुजराती मंडल माढ़ाताल, सिविल अस्पताल रांझी, ज्ञानगंगा इंजीनियरिंग कॉलेज, श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज और महाकौशल कॉलेज में शिविर आयोजित किए गए। वहीं सिहोरा, पाटन, मझौली, पनागर, शहपुरा, कुंडम और बरगी के स्वास्थ्य केंद्रों पर भी रक्तदान हुआ। सभी शिविरों को आकर्षक सजावट और सेल्फी स्टैंड से सुसज्जित किया गया। रक्तदाता सोशल मीडिया पर हैशटैग #megablooddonationjbp से अपनी भागीदारी साझा कर रहे हैं।

कलेक्टर सिंह ने विभिन्न शिविरों का भ्रमण कर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने श्रीराम कॉलेज शिविर में युवाओं से चर्चा की और उनके साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत, रेडक्रॉस सोसायटी के डॉ. सुनील मिश्रा और राजुल करसोलिया भी मौजूद रहे।

सभी 13 शिविरों से कुल 2124 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment