29.9 C
Jabalpur
May 5, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कर दी बाइडेन की ‘बेइज्जती’, लगवा दी ‘ऑटोपेन’ की तस्वीर

वाशिंगटन, 25 सितंबर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार अपने फैसलों से सबको चौंका रहे हैं। इस बार उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के विरोध में बड़ा कदम उठाया है। व्हाइट हाउस में जो बाइडेन की जगह पर डोनाल्ड ट्रंप ने एक ‘ऑटोपेन’ की फोटो लगवाई है, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति का सिग्नेचर दिखाया गया है। व्हाइट हाउस के बाहर ‘प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम’ की शुरुआत की गई थी।

राष्ट्रपति की विशेष सहायक और संचार सलाहकार मार्गो मार्टिन ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम वेस्ट विंग कोलोनेड पर आ गया है।” इसमें क्रमबद्ध तरीके से पूर्व राष्ट्रपतियों की तस्वीर लगाई गई थी, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप की दो तस्वीरों के बीच से जो बाइडेन की फोटो गायब थी। जो बाइडेन पिछली बार ट्रंप को हराकर राष्ट्रपति बने थे, लेकिन इस बार सत्ता बदली और ट्रंप को दोबारा मौका मिला। इसी हिसाब से ट्रंप के कार्यकाल के दौरान की दो तस्वीरों के बीच बाइडेन की फोटो लगनी चाहिए थी, लेकिन उसकी जगह एक ‘ऑटोपेन’ का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें उनके हस्ताक्षर हैं।

व्हाइट हाउस की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी एक तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप ‘प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम’ में उसी ‘ऑटोपेन’ को देखते हुए नजर आए। यह भी अहम है कि डोनाल्ड ट्रंप ने अब तक 2020 के चुनाव में अपनी हार को स्वीकार नहीं किया है, क्योंकि वे बार-बार यह दावा करते रहे हैं कि चुनाव में धांधली हुई थी। ट्रंप ने पहले ही संकेत दिए थे कि व्हाइट हाउस की नई ‘प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम’ में जो बाइडेन की जगह ‘ऑटोपेन’ की तस्वीर लगाई जाएगी। अब उन्होंने इस फैसले को अमल में लाते हुए बाइडेन की फोटो नहीं लगवाई है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि बाइडेन ने क्षमादान समेत महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए ‘ऑटोपेन’ का इस्तेमाल किया था। ट्रंप ने आरोप लगाया था कि बाइडेन प्रशासन के अधिकारियों ने ‘ऑटोपेन’ का इस्तेमाल करके अपने ‘बॉस’ के जाली हस्ताक्षर किए होंगे और ऐसी व्यापक कार्रवाई की होगी, जिसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। उन्होंने बाइडेन की ओर से ‘ऑटोपेन’ से हस्ताक्षरित क्षमादान और अन्य दस्तावेजों की वैधता पर भी संदेह जताया था। एक प्रमुख रिपब्लिकन नेतृत्व वाली हाउस कमेटी भी बाइडेन प्रशासन के ‘ऑटोपेन’ उपयोग की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

चीन की कम्युनिस्ट यूथ लीग के सदस्यों की संख्या 783 लाख 36 हजार

Newsdesk

भारत-म्यांमार रक्षा सहयोग पर चर्चा, नौसेना प्रमुख त्रिपाठी ने म्यांमार में की अहम बैठक

Newsdesk

ईरान पर जहाजों को निशाना बनाने का आरोप, ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ में दक्षिण कोरिया को शाम‍िल होने को कहा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading