31.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी

Jabalpur News Today। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार यातायात में बाधक अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में अतिक्रमण प्रभारी मनीष तड़से और सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया के द्वारा शहर में यातायात में बाधित अस्थाई अतिक्रमणों हटाया गया। उन्होंने बताया कि आज धनवंतरी चौक, हॉकर्स जोन के पास दो ठेले जप्त किए गए एवं गढ़ा बाजार क्षेत्र में सड़क और नाला के निर्माण में बाधित अतिक्रमण को हटाया गया, कांचघर चौराहा के आसपास, छोटी लाइन से बंदरिया तिराहा, गोरखपुर से होते हुए रामपुर चौक तक सड़क किनारे आस्थाई अतिक्रमणों को हटाया गया, और लोगों को समझाइश भी दी गई की दोबारा से अतिक्रमण न करें अन्यथा आपके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ-साथ 16 सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण भी किया गया। कार्रवाई के समय दल प्रभारी ब्रिज किशोर तिवारी, दुर्गा राव, रेड जॉन दल प्रभारी अंकित पारस, कुलदीप त्रिपाठी, वीरेंद्र मिश्रा, नदीम अहमद खान, लक्ष्मण कोरी एवं अन्य कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

विनोबा भावे सबस्टेशन के विस्तार एवं उन्नयन का कार्य शीघ्र पूरा करें : तिवारी

Newsdesk

उमरिया में मिला नरकंकाल, इलाके में फैली सनसनी

Newsdesk

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन, देशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading