November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – 2 ज्योतिर्लिंग के साथ दक्षिण दर्शन के लिए रवाना होगी भारत गौरव पर्यटक ट्रे्न

Jabalpur News Today। मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आई.आर.सी.टी.सी.) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रैन का संचालन किया जा रहा है। जो 17 जनवरी को रीवा शहर से 2 ज्योतिर्लिंग के साथ दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए रवाना होगी। यह ट्रे्न मध्यप्रदेश के रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, बैतूल, नागपुर एवं सेवाग्राम स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहाँ से यात्री इस ट्रे्न पर सवार हो सकेंगे। 10 रातें/11 दिनों की इस यात्रा में तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी एवं मल्लिकार्जुन के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा।
आईआरसीटीसी, इस सर्व समावेशी टूर की पेशकश कर रहा है, जिसमें भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्‍त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment