July 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर: किराना गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख — दीपावली से पहले व्यापारियों को बड़ा झटका

Jabalpur News Today — घमापुर थाना क्षेत्र के द्वारका नगर स्थित ओमकला मंदिर के पास जय भोले ट्रेडर्स किराना गोदाम में शुक्रवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोदाम में रखा लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देर रात गोदाम से धुआं और लपटें उठती दिखाई दीं, जिसके बाद लोगों ने तत्काल दुकान संचालक दिनेश लखवानी और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।

हालांकि आग इतनी भीषण थी कि जब तक उस पर नियंत्रण पाया गया, तब तक दुकान में रखा सारा सामान—काजू, बादाम और अन्य ड्राई फ्रूट्स सहित लाखों का स्टॉक—जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

दुकान संचालक ने बताया कि दीपावली को देखते हुए उन्होंने बड़ी मात्रा में माल गोदाम में भरा था, लेकिन अचानक लगी आग से लगभग 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

घमापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से क्षेत्र के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है, क्योंकि दीपावली से पहले यह बड़ा आर्थिक झटका साबित हुआ है।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री ने “मन की बात” में देश में हो रहें सकारात्मक और सृजनात्मक कार्यों का किया उल्लेख

Newsdesk

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, मध्य भारत एरिया मुख्यालय में हुआ सैन्य सम्मान समारोह

Newsdesk

आकाशीय बिजली का कहर: उरतान में एक साथ 10 से 12 मवेशियों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading