31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुरः तेज रफ्तार “एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट” लिखी कार पलटी, दुकान तहस-नहस

https://youtube.com/shorts/zyNiBKJnKVo?si=4Nay8EgrekJFHayC

जबलपुर — गोराबाजार थाना क्षेत्र के बिलहरी के पास देर रात एक तेज रफ्तार कार के पलटने से बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि मंडला से जबलपुर की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एक दुकान भी तबाह हो गई।

घटना 14 अक्टूबर की रात करीब 1:50 बजे की है, जब कार (क्रमांक MP 20 CE 7286) जिस पर “Executive Magistrate” लिखा हुआ था, अचानक नियंत्रण खोकर सड़क किनारे पलट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार की गति लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले तो देखा कि कार एक दुकान में घुसी हुई थी। इस दौरान बिजली का खंभा भी झुक गया और दुकान का अधिकांश हिस्सा तहस-नहस हो गया।

हादसे के बाद कुछ लोग कार में फंसे युवक को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच मौके पर गोराबाजार थाना पुलिस पहुंची। पुलिस को देखकर युवक भागने की कोशिश करने लगा और दावा किया कि कुछ अज्ञात लोग उसे जबर्दस्ती कार में बैठाकर ले जा रहे थे।

हालांकि, पुलिस ने जब स्थिति देखी तो स्पष्ट हुआ कि युवक शराब के नशे में था। जांच में पता चला कि वह खुद को लॉ का छात्र बता रहा था, लेकिन पुलिस के सवालों का जवाब देने में असमर्थ था। फिलहाल पुलिस ने कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं, लेकिन इस बार “Executive Magistrate” लिखी कार का हादसा देखकर लोग हैरान रह गए।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading