November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर: प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर ट्रेन और पटरी के बीच फंसे यात्री की आरक्षक ने बचाई जान — वीडियो हुआ वायरल

Jabalpur news today— जबलपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत एक रेल यात्री की जान बचाने का साहसिक मामला सामने आया है। प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर तैनात आरक्षक देवी शंकर पांडे ने समय रहते तत्परता और बहादुरी दिखाते हुए चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे यात्री को बाहर खींचकर उसकी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस की है। जब ट्रेन चलने लगी तो कोच नंबर S/5 में सवार होने की कोशिश कर रहे यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया।

मौके पर मौजूद आरक्षक देवी शंकर पांडे ने बिना देर किए यात्री को पकड़कर खींच लिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना इतनी तेजी से हुई कि कुछ सेकंड की देर होती तो यात्री ट्रेन के नीचे आ सकता था।

बताया जा रहा है कि यात्री शंकरलाल, रीवा जिले का निवासी है और सतना से सीएसएमटी (मुंबई) की यात्रा पर निकला था। जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन पर रुकी, तो वह पानी की बोतल लेने के लिए उतरा, लेकिन ट्रेन चलने पर जल्दबाजी में चढ़ने की कोशिश में फिसल गया।

वहीं, घटना का वीडियो बुधवार सुबह 8 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें आरक्षक द्वारा यात्री को बचाते हुए देखा जा सकता है। रेलवे अधिकारियों ने आरक्षक देवी शंकर पांडे की तत्परता और बहादुरी की सराहना करते हुए सम्मानित करने की घोषणा की है

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment