21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

रिवाबा जडेजा को मंत्रिमंडल में जगह, गुजरात के 25 नए मंत्रियों की सूची सामने आई

Ravindra Jadeja wife and BJP MLA Rivaba Jadeja.

गांधीनगर, 17 अक्टूबर। गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। इसके लिए 25 मंत्रियों की लिस्ट सामने आई है। नए मंत्रिमंडल में भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को भी शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अलावा त्रिकम बिजल छंगा, स्वरूपजी सरदारजी ठाकोर, प्रवीण माली, ऋषिकेश पटेल, पीसी बरंडा, दर्शना वाघेला, कांतिलाल अमृतिया, कुंवरजीभाई बावलिया, रिवाबा जडेजा, अर्जुन मोढवाडिया, डॉ. प्रद्युम्न वाजा, कौशिक वेकारिया, परषोत्तम सोलंकी, जीतेंद्र वाघाणी, रमण सोलंकी, कमलेश पटेल, संजय सिंह महीडा, रमेश कटारा, प्रफुल पानसेरिया, हर्ष संघवी, मनीषा वकील और ईश्वर सिंह पटेल का नाम नए मंत्रियों की लिस्ट में शामिल है।

फिलहाल, गुजरात के 9 पुराने मंत्रियों को हटाया गया है, जबकि छह पुराने चेहरों को नए मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इनमें पुराने चेहरों में ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, कुंवरजी बावलीया, प्रफुल पानसेरीया, परसोत्तंभाई ओधवजीभाई सोलंकी और हर्ष संघवी शामिल हैं। गुजरात मंत्रिमंडल विस्तार पर भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल वजुभाई वाला ने आईएएनएस से कहा, “यह एक पारदर्शी प्रक्रिया है और पार्टी का हर कार्यकर्ता इससे अवगत है। जो भी कार्यकर्ता है, वह भविष्य में भी पूरी ईमानदारी और लगन से पार्टी की सेवा करता रहेगा।”

भाजपा नेता भरत पंड्या ने कहा, “भूपेंद्र भाई की गुजरात टीम अधिकतम जन कल्याण पर ध्यान केंद्रित करेगी और मेरा मानना ​​है कि इसका हर चुनाव में महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।” भाजपा विधायक पंकज देसाई कहते हैं, “भूपेंद्र पटेल सरकार की ओर से गठित नए मंत्रिमंडल का विस्तार आगामी 2027 के चुनावों को ध्यान में रखकर किया गया है। सभी समुदायों के प्रतिनिधियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि हर जिले को उचित प्रतिनिधित्व मिले।” अगर गुजरात विधानसभा की वर्तमान स्थिति की बात करें तो भाजपा के पास 156, कांग्रेस के पास 17 और आम आदमी पार्टी के पास 5 सीटें हैं।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र में अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार

Newsdesk

खड़गे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

Newsdesk

माफी मांगने का सवाल ही नहीं, बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया : सपा नेता सोनम बगवाड़ी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading