38.3 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

जापान के ओइटा शहर में भीषण आग: 1 की मौत, 170 से अधिक इमारतें जलकर खाक

टोक्यो। जापान के ओइटा शहर में मंगलवार रात घनी आबादी वाले इलाके में लगी भीषण आग ने 170 से अधिक इमारतों को नुकसान पहुंचाया और एक व्यक्ति की मौत हो गई। आग सागानोसेकी पोर्ट क्षेत्र में शुरू हुई, जिसे बुझाने में दमकलकर्मियों को 12 घंटे से अधिक का समय लगा। करीब 180 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

स्थानीय प्रशासन के अनुरोध पर सेल्फ-डिफेंस फोर्सेज को भी लगाया गया। आग लगभग 48,900 वर्गमीटर क्षेत्र में फैली और जंगल का हिस्सा भी इसकी चपेट में आया। अधिकारियों के अनुसार धुआं कम हो रहा है, लेकिन स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण की पुष्टि नहीं की गई है। प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने राहत कार्यों में अधिकतम सहायता देने का आश्वासन दिया और प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

अन्य ख़बरें

जेडी वेंस ने पत्नी उषा को दिया आस्था में वापसी का श्रेय, बोले- ‘रिश्ते ने बदली मेरी सोच

Newsdesk

भारत के विदेश मंत्री जयशंकर पहुंचे मंगोलिया, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को करेंगे मजबूत

Newsdesk

ब्रिक्स एनएसए बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे ईरानी प्रतिनिधि नेजामी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading