33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश पीएम मोदी की यात्रा के लिए तैयार

ढाका, 3 मार्च (आईएएनएस)| बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री एम. शहरियार आलम ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महीने की ढाका यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने में काफी मदद करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी 26-27 मार्च को बांग्लादेश की यात्रा पर रहेंगे। कोविड-19 महामारी के कारण एक वर्ष से अधिक समय में उनकी ये पहली विदेश यात्रा होगी।

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर मोदी की यात्रा को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को बांग्लादेश पहुंचेंगे।

जयशंकर के गुरुवार सुबह एक विशेष विमान से ढाका पहुंचने की संभावना है। जयशंकर उसी दिन वापस लौट जाएंगे।

आलम ने कहा कि भारतीय विदेश मंत्री बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और अपने बांग्लादेश समकक्ष ए.के. अब्दुल मोमन से भी मिलने वाले हैं।

बांग्लादेश इस साल स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है और ढाका-नई दिल्ली के 50 साल के राजनयिक संबंधों का जश्न मनाने के लिए भी तैयार है।

अन्य ख़बरें

ट्रंप ने ईरान डील पर आखिरी फैसला बाकी होने का किया दावा, यूरेनियम संवर्धन को लेकर किया बड़ा ऐलान

Newsdesk

टोरंटो में इंडियन स्टूडेंट की मौत, भारतीय मिशन शव वापस लाने के लिए कर रहा काम

Newsdesk

पूर्व पीएम शेख हसीना ने अवामी लीग नेताओं की मौत को बताया सुनियोजित हत्या, जांच की मांग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading