31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

महाराष्ट्र : सांगली में नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र: सांगली में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

सांगली, 18 दिसंबर। महाराष्ट्र के सांगली जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपियों ने लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसे निर्वस्त्र हालत में गन्ने के खेत में छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 16 दिसंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे की है। पीड़िता पेठ सांगली रोड से गुजर रही थी। इस दौरान एक अस्पताल के पीछे स्थित गन्ने के खेत के पास दो युवकों ने उसकी दोपहिया वाहन को जबरन रोका। आरोप है कि दोनों युवक धमकाते हुए लड़की को खेत में खींच ले गए। वहां बेल्ट से बेरहमी से उसकी पिटाई की गई, जान से मारने की धमकी दी गई, और फिर दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

हैवानियत की हद तब पार हो गई जब वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को निर्वस्त्र अवस्था में खेत में ही छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता की मां ने ईश्वरपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष जयवंत खांबे (उम्र 26, निवासी खांबे मळा, ईश्वरपुर) और ऋतिक दिनकर महापुरे (उम्र 27, निवासी आष्टा नाका, ईश्वरपुर) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के बीएनएस की धारा और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक सूर्यवंशी कर रहे हैं। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश है और लोगों की मांग है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading