21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भिवंडी: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट होने से दमकल विभाग का कर्मचारी घायल

भिवंडी, 24 दिसंबर। महाराष्ट्र के भिवंडी जिले में बुधवार सुबह एक फैक्ट्री में आग लग गई। इस दौरान, दो सिलेंडर फटने के कारण हुए तेज धमाके से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। धमाके के कारण दमकल विभाग का एक कर्मचारी भी झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह भिवंडी के खोनी गांव के सिद्धार्थ नगर स्थित ज्योति टेक्सटाइल पावरलूम फैक्ट्री में आग लगी थी। इससे फैक्ट्री और पास की तीन यूनिट जल गईं। आग में मशीनें और कपड़ों का बड़ा स्टॉक जल गया। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि सुबह सवा पांच बजे भागने और चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। हमने खिड़की खोलकर देखी तो आग की लपटें आ रही थीं। फिर मैंने सभी को उठाया और हम नीचे आए। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद दो तेज धमाके भी हुए थे, जिसके कारण दीवार का एक हिस्सा गिर गया। हालांकि, आग बुझाने के लिए मौके पर सिर्फ एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई।

घटना के बाद एंबुलेंस पहुंचने में देरी पर लोगों का गुस्सा देखा गया। एक व्यक्ति ने कहा, “घटना के काफी देर तक वहां कोई एंबुलेंस नहीं आई। आग लगने से अगर कोई अनहोनी होती तो कैसे जान बचाई जाती?”

दमकल विभाग के कर्मचारी संतोष भामरे ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें सुबह 6:40 बजे कॉल आया। खोनी सिद्धार्थ नगर से आग की सूचना मिली थी, जहां सिलेंडर फटने की भी घटना हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड तुरंत निकलीं।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने के समय सिलेंडर फटने से एक दमकल विभाग का कर्मचारी घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

अन्य ख़बरें

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading