July 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिहार : मोतिहारी पुलिस ने 18 वांछित अपराधियों पर किया इनाम घोषित

मोतिहारी, 29 दिसंबर । बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ एक्शन लेने की योजना बनाई है। जिले में जघन्य अपराधों में शामिल और न्यायालय से जमानत लेने के बाद फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सोमवार को एक साथ 18 ऐसे वांछित अपराधियों की सूची सार्वजनिक की है, जिन पर इनाम घोषित करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए व्यापक अभियान छेड़ दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने स्पष्ट किया है, “सभी आरोपी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज संगीन आपराधिक मामलों में नामजद हैं। जमानत मिलने के बावजूद ये लोग न तो अदालत में पेश हुए और न ही पुलिस के समक्ष हाजिर हुए, बल्कि लगातार फरार रहकर कानून व्यवस्था को चुनौती देते रहे। अब न्यायालय के आदेश के आलोक में इनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट, इश्तेहार और कुर्की की कार्रवाई तेज कर दी गई है।”

पुलिस द्वारा जारी सूची में हरसिद्धि, गोविंदगंज, कुंडवाचैनपुर, मधुबन, चकिया, सुगौली, पिपराकोठी, छौड़ादानो और केसरिया थाना क्षेत्रों से जुड़े अपराधी शामिल हैं। इन सभी पर अलग-अलग मामलों में पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। घोषित सूची में नारद सहनी, सुभाष सहनी, अजय सहनी, उमर फारुख, अजहर फारुख, हिमांशु कुमार, राम भोला कुमार, मुन्ना मंसूरी, मुकेश साह, उपेंद्र सहनी, राजेश सहनी, अनमोल कुमार, कुंदन उपाध्याय, निशू सहनी, झुन्नू सहनी, भज्जु ठाकुर, कुंदन कुमार उर्फ रॉकी और निलेश कुमार उर्फ चाप जैसे नाम शामिल हैं।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस अभियान को आम जनता से जोड़ते हुए अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर इन इनामी अपराधियों में से कोई भी कहीं नजर आता है, तो तुरंत सूचना दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उसे घोषित इनाम की राशि भी दी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक का दावा है कि इनामी सूची जारी होने के बाद कई अपराधियों में हड़कंप मचा है और कुछ ने अदालत में आत्मसमर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस टीमों को निर्देश दिया गया है कि सभी संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जाए और तकनीकी निगरानी के जरिए अपराधियों की लोकेशन ट्रैक की जाए। एसपी स्वर्ण प्रभात ने साफ शब्दों में कहा है कि मोतिहारी में अपराध और अपराधियों के लिए कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। जमानत का दुरुपयोग करने वालों को हर हाल में कानून के दायरे में लाया जाएगा।

अन्य ख़बरें

गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

प्रधानमंत्री ने “मन की बात” में देश में हो रहें सकारात्मक और सृजनात्मक कार्यों का किया उल्लेख

Newsdesk

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, मध्य भारत एरिया मुख्यालय में हुआ सैन्य सम्मान समारोह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading