सुव्यस्थित चौपाटी के साथ रामपायली और कंटगी मार्ग पर सडक के दोनो ओर स्टी्ट लाईट लगाकर महानगरो का दिया जा रहा स्वरूप
वारासिवनी…..नये वर्ष 2026 की शुरुवात में ही पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल के निर्देश पर न पा परिषद नगरीय क्षेत्र को सुव्यवस्थित व जगमगाहट की विकासात्मक सौगाते प्रदान कर रही है। श्री जायसवाल के साथ सभापतियों,परिषद के अमले ने इन विकास कार्याे के स्थल का निरीक्षण कर तेज गति से कदम बढ़ाकर अपनी भरोसेमंद कार्यशैली का परिचय भी दिया है।
गत वर्ष बडे बडे विकास कार्याे की सौगातो के बाद इस साल भी नपा परिषद ने शुरूवाती समय से ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिये है। महानगरों की तर्ज पर बस स्टाप के निकट सुव्यवस्थित चौपाटी का निर्माण कर व्यवस्थित रूप से पानी निकासी के लिए नाली की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही बिजली के पोलो से जगमगाहट के लिए स्ट्रीट लाइट के साथ धरातल पर पेवर ब्लाक बिछाकर उचित व्यवस्था करने की यह शैली निश्चित ही सुंदर चौपाटी के गौरव को प्राप्त करने जा रही है।
इसी तरह मात्र 1 माह की समय सीमा निर्धारित कर रामपायली रोड पर नगर की सीमा चंदन नदी पर गोटाडोल पूल से रिधन भाऊ की राइस मिल तक स्ट्रीट लाइट का जाल बिछाकर प्रकाश व्यवस्था की जा रही है। जिसमे सडक के दोनो ओर तेज रोशनी की जगमगाहट का अंतिम निर्णय लेकर स्थल का विशेषज्ञ के साथ निरीक्षण भी किया गया है।
इसी तरह कटंगी मार्ग पर डिवाईडरो पर वर्तमान की लाइट व्यवस्था से आगे बढ़ते हुये टोंडिया नाले से आगे 15 सौ मीटर तक सड़क के दोनों तरफ प्रकाश व्यवस्था की जा रही है। जिससे निश्चित ही महानगरों की तर्ज पर वारासिवनी नगर को अहसास होने जा रहा है। गौरतलब है की पहले ही मुख्य सडक सहित अनेको मार्गाे की सीमाओ पर डिवाईडर पर दोनो तरफ स्टी्रट लाईट होने से वारासिवनी नगर मे प्रवेश के समय एक सुव्यस्थित शहर का अहसास होने लगता है।
आज निरिक्षण के समय गुडडा भैया के साथ विशेषज्ञ सुनील गुप्ता, मुख्य अधिकारी सुर्यप्रकाश उके, उपयंत्री सुमीत मोटवानी, उपयंत्री अंशिका चौहान,अमित येरपूडे, पार्षद धर्मु जोशी, मनोज दांदरे,संतोष आडे आदि सक्रिय भी नजर आये। दूसरी ओर नगरवासी भी नपा परिषद की कार्यशैली व विकासात्मक सोच की गति को देखकर प्रसन्नचित नजर आ रहे है।


