————
क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जनसंपर्क और जनसंवाद का क्रम निरंतर जारी रहेगा: सांसद आशीष दुबे
जबलपुर/पनागर,8 जनवरी।पनागर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पनागर पूर्व मंडल में सांसद आशीष दुबे ने गुरुवार को व्यापक एवं सघन ग्रामीण दौरे के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने भरदा,पड़रिया, निपनिया (झुरझुरु),कसही, मटामर,बंधी (मझगवां), रिठोरी,तिलगवां,सुंदरपुर, वीरनेर एवं घाना सहित अनेक ग्रामों में ग्रामीणजनों से भेंट कर उनकी समस्याएं, आवश्यकताएं एवं विकास संबंधी सुझावों को गंभीरता से सुना।
दौरे के दौरान सांसद श्री दुबे ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सांसद निधि (एमपीलेड) से कराए जा रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं सड़क, पेयजल एवं सामुदायिक आदि अधोसंरचना को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। वहीं जनसंवाद के माध्यम से प्राप्त सुझावों के अनुरूप विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
ग्रामीण जनों ने सांसद के समक्ष पेयजल, सड़क मरम्मत,नाली निर्माण, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार एवं अन्य स्थानीय आवश्यकताओं से जुड़े मुद्दे रखे।सांसद श्री दुबे ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता-आधारित कार्यवाही के निर्देश देते हुए आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े सभी विषयों पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।
प्रवास कार्यक्रम के अंत में सांसद श्री आशीष दुबे ने कहा कि जनसंपर्क और जनसंवाद ही प्रभावी विकास का आधार है और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक इंदु तिवारी,मंडल अध्यक्ष त्रय शैलेंद्र साहू,संतोष साहू,प्रदीप पटेल,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति रीना मिंचु जैन,संतोष साहू,मोनू खरे,राजेश दाहिया,मुकेश वंशकार,रामनिवास गौतम,दीनदयाल पटेल,आनंद साहू,अंकुर जैन,सर्वेश मिश्रा,संतोष पटेल,संतोष सैनी,प्रदीप पटेल,गोवर्धन खेत्रपाल,संदीप शुक्ला,नीलू बाजपेयी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि,क्षेत्रीय नागरिक,भाजपा परिवारजन,
पदाधिकारी,कार्यकर्तागण, प्रशासनिक-विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
—————————-
*सांसद निधि से स्वीकृत भवन/रंगमंच निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न…*
पनागर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पनागर नगर के भगत सिंह वार्ड में सांसद निधि से स्वीकृत भवन/रंगमंच निर्माण कार्य का भूमि पूजन सांसद श्री आशीष दुबे एवं स्थानीय विधायक श्री सुशील तिवारी ‘इंदु’ जी के द्वारा विधिवत रूप से संपन्न हुआ। ₹15 लाख की लागत से निर्मित होने वाला यह भवन क्षेत्र की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों के आयोजन हेतु उपयोगी सिद्ध होगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस निर्माण से क्षेत्रवासियों को कार्यक्रमों, बैठकों एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक सुदृढ़ एवं सुविधायुक्त मंच प्राप्त होगा, जिससे सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री शैलेंद्र साहू जी, स्थानीय पार्षद श्री मुकेश वंशकार जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रीना मिंचू जैन जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, भाजपा परिवारजन एवं कार्यकर्तागण भी शामिल हुए।


