July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकjabalpur News

*जनता के द्वार द्वार पहुंचे निगमायुक्त: गली-मुहल्लों और बस्तियों में जाकर खुद जांची पानी की गुणवत्ता*



*समस्याओं केसमाधान के लिए हेल्प डेस्क सक्रिय*

जबलपुर ।शहरवासियों को शुद्ध और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ नगर निगम प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने स्वयं मैदान में उतरकर विभिन्न गलियों, मुहल्लों और बस्तियों का दौरा किया और जलापूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। निगमायुक्त की इस सक्रियता का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शहर के हर घर तक पहुंचने वाली पानी की एक-एक बूंद शुद्ध और सुरक्षित हो।
*मैदान में जुटा निगम का अमला*
स्वच्छ जलापूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर निगम का पूरा अमला इस समय मुस्तैदी के साथ मैदान में डटा हुआ है। निगमायुक्त ने भ्रमण के दौरान न केवल पाइपलाइन और सप्लाई नेटवर्क का निरीक्षण किया, बल्कि नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जल वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
*सैंपलिंग और गुणवत्ता पर जोर*
शुद्धता को प्रमाणित करने के लिए आज शहर के सभी संभागों से 200 से अधिक पानी के सैंपल लिए गए। इन सैंपलों की जांच लैब में की जाएगी ताकि पानी की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप बनी रहे। यह अभियान आने वाले दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा ताकि दूषित जल की किसी भी आशंका को जड़ से खत्म किया जा सके।
*तत्काल समाधान के लिए ‘हेल्प डेस्क*
नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम ने एक विशेष हेल्प डेस्क की व्यवस्था की है। पेयजल से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए नगर निगम 24 घंटे तैयार है।

अन्य ख़बरें

नशे के खिलाफ जबलपुर में अनूठी पहल: 50 लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, मैहर यात्रा के लिए रवाना

Newsdesk

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

मध्य प्रदेश के 68 कॉलेज में शुरू हो रहा है एआई सर्टिफिकेट कोर्स : इंदर सिंह परमार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading