35.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सूरजताल, सुपाताल के साथ आद्य शंकाराचार्य चौक से ग्वारीघाट पहुंच मार्ग का होगा सौंदर्यीकरण



लोक निर्माण मंत्री ने किया अधिकारियो के साथ किया स्थल निरीक्षण

जबलपुर। प्रदेश सरकार द्वारा जबलपुर शहर को विकसित और सुंदर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं।विकास के इसी क्रम में माँ नर्मदा तट ग्वारीघाट पहुंच मार्ग, त्रिपुरी चौक स्थित सूरजताल एवं सूपाताल को व्यवस्थित स्वरूप के साथ सौंदर्यीकरण करने की योजना हेतु अधिकारियो के साथ स्थल निरीक्षण किया है, यह बात लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने सूरजताल, सुपाताल के साथ  आद्य शंकाराचार्य चौक से ग्वारीघाट मार्ग के निरिक्षण के दौरान कही।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने शहर के विकास कार्यों के साथ-साथ सौंदर्यीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सूरजताल पहुंचकर तालाब को आधुनिक और सुंदर स्वरूप में लाने हेतु निर्देश दिए।
श्री सिंह ने कहा जबलपुर में घनी आबादी के बीच लगभग 13 एकड़ में स्थित सूरजताल को सुंदर स्वरूप दिया जायेगा, इसकी सफाई के साथ ही जलीय घासों की मोटी परत को हटाने का कार्य करते हुए इसमें मोटर वोट, बच्चों के मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मंत्री श्री सिंह ने सूरजताल के निरीक्षण के बाद सूपाताल का भी निरीक्षण किया और बताया लगभग 3 करोड़ की लागत से सूपाताल को सुंदर स्वरूप में विकसित किया जाएगा। इसमें फव्वारा, चौपाटी और बच्चों के मनोरंजन के लिए आकर्षक सुविधाएं होंगी। उन्होंने कहा कि शहर के अन्य स्थानों पर भी सुंदर संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा।

मंत्री श्री सिंह ने रामपुर ग्रेनेड चौक के पास पर्यावरण के अनुकूल सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए, साथ ही आद्य शंकाराचार्य चौक से ग्वारीघाट तक मार्ग के दोनों ओर का सौंदर्यीकरण करने की योजना बनाने निर्देशित किया।

श्री सिंह ने कहा माँ नर्मदा के घाटों को सरयू की तर्ज पर सुंदर स्वरूप में विकसित करने की योजना पर कार्य चल रहा है इसकी डीपीआर बनाई जा रही है इसके भूमिपूजन के साथ निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा, अब जब माँ के तट सुंदर बनेंगे तो माँ नर्मदा जी दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए साफ-सुथरी और आकर्षक सड़क भी हो इसकी योजना भी बनाई जा रही है।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पहले जबलपुर को बड़ा गांव कहा जाता था, जो अब धीरे-धीरे एक महानगर के रूप में विकसित हो रहा है। यह सुंदर स्वरूप विकसित मध्यप्रदेश का ही एक स्वरूप है। उन्होंने कहा कि जबलपुर के अन्य क्षेत्रों में भी इसीलिए तरह के विकास के कार्य कराये जायँगे और जबलपुर का विकसित, व्यवस्थित और सुंदर स्वरुप आने वाले समय में देखने मिलेगा।

इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार, एसडीएम , उपायुक्त सम्भव आयची, भाजपा महामंत्री पंकज दुबे, अभय सिंह ठाकुर, कौशल सूरी, श्रीकान्त साहू, मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, नरेश पटेल, रूपा राव, शिवा चौधरी, पार्षद मालती चौधरी आदि उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें

जनगणना और परीक्षा ड्यूटी का मिला फल, मध्यप्रदेश के शिक्षकों की छुट्टियां बढ़ीं

Newsdesk

थाना पाटन अंतर्गत हुई 2 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा

Newsdesk

लोक परिवहन बसों में सुरक्षा मानकों के षत प्रतिषत सत्यापन एवं आपातकालीन निकास व्यवस्था के अभाव में  दण्डात्मक कार्यवाही हेतु विषेष चैकिंग अभियान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading