39.4 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

*’’गुम मोबाईल तलाश कर खुशी लौटाने का जबलपुर पुलिस का प्रयास’’*


*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा सायबर सेल द्वारा तलाशे गये गुम हुए 82 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रूपये हैं, मोबाईल धारको को किये गए वापस*

         पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के आदेशानुसार एवं अतरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेन्द्र सिंह के निर्देशन में गुम हुये मोबाईल तलाशे जा रहे है।

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेन्द्र सिंह की उपस्थिति में  सायबर सेल द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से तलाशे हुये 82 गुम हुए मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख है, को संबंधित धारकों को सुपुर्द किया गया।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने नागरिकों से अपील की है कि यदि आपका मोबाइल फोन गुम हो गया है, तो उसकी शिकायत संबंधित थाने में करें तथा http://www.ceir.gov.in  पोर्टल पर पंजीकृत कराएं।

यदि आप सायबर फ्रॉड का शिकार हुए हैं या कोई संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि नोटिस करें, तो तुरंत राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें तथा http://www.cybercrime.gov.in  वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें या सायबर सेल जबलपुर के हेल्प लाईन नम्बर 7701050010 पर संपर्क करे। सायबर सेल जबलपुर द्वारा लगातार सायबर जागरूकता संबंधी आयोजन किये जा रहे है, प्रत्येक माह सायबर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिको व स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्रा को सायबर संबंधी आपराधो से बचने के उपायो से अवगत कराया जा रहा है।

जबलपुर पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि सतर्क रहें, अज्ञात कॉल या लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और सायबर अपराधों से बचने के उपायों का पालन करें।

अन्य ख़बरें

बंगाल: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का ऐलान- दिसंबर में होंगे कोलकाता नगर निगम चुनाव

Newsdesk

गढ़ा पुलिस की कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से 4 आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

घमापुर में युवक पर पिस्टल से फायर करने की कोशिश, फायर मिस होने पर सिर पर बट से हमला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading