23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राहुल गांधी इंदौर पहुंचे, दूषित जल पीड़ितों से मिलेंगे

इंदौर, 17 जनवरी इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई त्रासदी के पीड़ितों से मुलाकात करने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंच चुके हैं। वे अस्पताल जाएंगे और भागीरथपुरा में पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक इंदौर पहुंचे। उनका कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह सहित तमाम नेताओं ने स्वागत किया। उसके बाद गांधी पीड़ितों से मुलाकात करने के लिए रवाना हो गए। दरअसल इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़े थे और उनमें से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कांग्रेस लगातार इस मसले को लेकर सरकार को घेर रही है।

कांग्रेस ने इस समस्या को लेकर न्याय यात्रा भी निकाली थी, साथ ही सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से इस्तीफा मांगा था। साथ ही न्यायिक जांच की मांग की जा रही है। इंदौर में दूषित जल पीने के मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्य स्तरीय आंदोलन के साथ ही वाटर ऑडिट की मांग की है। इस घटना को लेकर सरकार की ओर से कार्रवाई भी की गई है। कई अधिकारी निलंबित किए जा चुके हैं तो कई के तबादले भी कर दिए गए हैं। अब राहुल गांधी इंदौर पहुंचे हैं, लिहाजा राजनीति और तेज होगी। इससे इंकार नहीं किया जा सकता।

 

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading