23.6 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उत्साह और उमंग का पर्व आनंद-उत्स
आनंद-उत्सव के तहत आयोजित की गई खेल गतिविधियां

Ll
शहडोल 29 जनवरी 2026- जनपद पंचायत जयसिंहनगर अंतर्गत स्व. अटल बिहारी बाजपेयी महाविद्यालय परिसर में आनंद उत्सव के तहत कुर्सी दौड़, रस्सा कस्सी कबड्डी एवं क्रिकेट खेलकूद जैसी अन्य खेल गतिविधियाँ आयोजित की गई। आनंद उत्सव का शुभारंभ  अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती मालती सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री काजोल सिंह ने मॉ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। आनंद उत्सव के तहत आयोजित खेल गतिविधियो में जनप्रतिनिधियो, अधिकारियो एवं अन्य लोगो ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। इस अवसर पर आनंद उत्सव के प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती शिवानी जैन, अध्यक्ष नगरपालिका श्रीमती सुशीला शुक्ला, तहसीलदार श्रीमती सुषमा धुर्वे, एपीओ श्री अनुराग निमग सहित अन्य जनप्रनिधि, अधिकारी व बड़ी संख्या मंे नगरवासी उपस्थित रहें।

गौरतलब है कि  आनंद उत्सव का उद्देश्य गांव से शहर तक के लोगों को आनंद से जोड़ने की पहल है, इसमें महिलाओं बुजुर्गों युवाओं और बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है इस उत्सव में बढ़कर नागरिक सहभागिता निभाएं। आनंद उत्सव सकारात्मक सोच और मानसिक सुकून को बढ़ावा देता है।

अन्य ख़बरें

भय से भरोसे तक पहुंचाने की पहल, प्रभावित बच्चों और उनके परिजनों के लिए भोजन-नाश्ते के साथ राशन की व्यवस्था

Newsdesk

सेवा से संकल्प अभियान में बालाघाट नगर पालिका ने दिया जनसेवा का संदेश

Newsdesk

सोसायटी प्रभारी प्रबंधक के
ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading