September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

डुमना एयरपोर्ट में आजीविका आउटलेट का वर्चुअल उद्घाटन

जबलपुर। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा भोपाल में आयोजित आजीविका एवं विपणन क्षमता संवर्धन कार्यशाला के अंतर्गत 25 फरवरी 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विभिन्न जिलों में आजीविका गतिविधियों का विस्तार किया गया। इसी क्रम में जबलपुर जिले के डुमना एयरपोर्ट परिसर में स्थापित दो आजीविका आउटलेट्स का वर्चुअल उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

इन आउटलेट्स के माध्यम से स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। एयरपोर्ट जैसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्थल पर आउटलेट स्थापित होने से स्थानीय महिला समूहों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।

अन्य ख़बरें

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

WhatsApp पर आया लिंक खोला, शिक्षक के बैंक खाते से 64 हजार रुपये गायब, ग्वारीघाट थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading