November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने कराई कांबिंग गस्त

*कांबिंग गस्त में कई वर्षों से फरार मामलों के 289 वारंट किए गए तामील’कांबिंग गस्त के दौरान 13 चाकू एवं 1 बका सहित 14 आरोपी पकड़े गये*अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 41 आरोपी गिरफ्तार, 58 लीटर एवं 134 पाव देशी  शराब जप्त’’* ’पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.)’ द्वारा शहर में कानून व्यवस्था सुदृढ करने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिदिन प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कराई जा रही है वहीं थानों में लंबित वारंटो की तमीली तथा मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए कांबिंग गस्त हेतु आदेशित किए जाने पर दिनॉक 28-02-26 की रात्रि 9 बजे से आज दिनॉक 01-03-26 की रत्रि 2 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/उप पुलिस अधीक्षक/एस.डी.ओ.पी. के मार्ग निर्देशन एवं उपस्थिती में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी। टीमों द्वारा जिले भर में छापेमारी करते हुये बड़ी सफलता प्राप्त की है।
             कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे इसके साथ ही क्राईम ब्रांच की टीमें भी लगाई गयी ।
           टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान कई वर्षों से फरार 120 गैर म्यादी वारिटयों एवं 91 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 71 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
           कॉम्बिंग गस्त के दौरान 13 चाकू एवं 1 बका सहित 14 आरोपी पकड़े गये, एवं सार्वजनिक स्थान में शराब पीने पिलाने एवं अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 58 लीटर देशी एवं 134 पाव देशी शराब जप्त की गई।
          इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।
       पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने जानकारी देते हुये बताया कि यह कार्यवाही हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम है जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और कानून का पालन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है ऐसे अपराधियों को पकड़ना आवश्यक था जो लंबे समय से कानून से बचते फिर रहे थे।
  इस प्रकार की कार्यवाही भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी ताकि जिले में अपराध और अपराधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment