23.3 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

44 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद प्रधानपाठक देवेश सिंह कौशिक सेवानिवृत्त

_तुलफ रैयत विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह,स्टॉफ व बच्चो ने दी भावभीनी विदाई_
छपारा- शिक्षा जगत के समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक श्री देवेश सिंह कौशिक दिनांक 28 फरवरी 2026 को प्रधानपाठक पद से सेवानिवृत्त हो गए। लगभग 44 वर्षों की अर्धवार्षिक शासकीय सेवा पूर्ण करने के उपरांत उन्हें विद्यालय परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।श्री कौशिक का जन्म 25 फरवरी 1964 को हुआ। आपने 16 अगस्त 1982 को शासकीय सेवा में प्रथम नियुक्ति शासकीय माध्यमिक विद्यालय बगहाई, विकासखंड धनौरा में प्राप्त की। आपकी शैक्षणिक योग्यता एमए हिंदी एवं अंग्रेजी (बी.एड.) है।
सेवा काल में आपने अपने कर्तव्यनिष्ठ और अनुकरणीय कार्यों से शिक्षा क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई। 12 दिसंबर 2014 को शासकीय माध्यमिक विद्यालय मोहगांव, विकासखंड लखनादौन में प्रधान पाठक पद पर पदोन्नत हुए। इसके पूर्व 15 अप्रैल 2023 को उच्च श्रेणी शिक्षक के रूप में शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिल्लौर, विकासखंड कुरई में पदोन्नति प्राप्त की।
19 जुलाई 2017 को आपको प्राचार्य हाई स्कूल पाड़ीवाड़ा, विकासखंड छपारा का उच्च पद प्रभार सौंपा गया, जिसे आपने कुशलतापूर्वक निभाया।
13 सितंबर 2021 से शासकीय माध्यमिक विद्यालय तुलफ रैयत, विकासखंड छपारा में प्रधानपाठक के रूप में कार्यरत रहते हुए आपने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। सेवानिवृत्ति अवसर पर सहकर्मियों ने उनके सरल, सौम्य और अनुशासित व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। शिक्षा के प्रति उनकी निष्ठा एवं समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

अन्य ख़बरें

भय से भरोसे तक पहुंचाने की पहल, प्रभावित बच्चों और उनके परिजनों के लिए भोजन-नाश्ते के साथ राशन की व्यवस्था

Newsdesk

सेवा से संकल्प अभियान में बालाघाट नगर पालिका ने दिया जनसेवा का संदेश

Newsdesk

सोसायटी प्रभारी प्रबंधक के
ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading