September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकjabalpur News

चर्च में हंगामा करने वाले पूर्व प्राचार्य पर एफआईआर दर्ज

जबलपुर। शहर के एक पुराने चर्च में महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हंगामा होने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में ओमती थाना पुलिस ने क्राइस्ट चर्च बॉयज स्कूल के निष्कासित प्राचार्य लैडिली मैथ्यू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार चर्च पदाधिकारी ब्रसली तंगादुरई ने 8 मार्च को ओमती थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि गर्ल्स स्कूल परिसर स्थित चर्च में रविवार को नियमित आराधना कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान लैडिली मैथ्यू चर्च पहुंचे और अचानक मंच पर जाकर माइक छीन लिया तथा अनुचित बातें करने लगे, जिससे प्रार्थना सभा में व्यवधान उत्पन्न हो गया।
बताया गया है कि उस दिन महिला दिवस के अवसर पर चर्च में महिलाओं के सम्मान का विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था, लेकिन हंगामे के कारण कार्यक्रम पूरा नहीं हो सका। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने वहां मौजूद महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया।
मामले के अनुसार जब चर्च में मौजूद लोगों और आयोजनकर्ताओं ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने ब्रसली तंगादुरई और फिलिप पमर के साथ झूमाझपटी भी की। घटना के बाद चर्च प्रबंधन की ओर से इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी गई।
ओमती थाना पुलिस ने इस मामले में नवीन कक्क, नितिन बाघ, फिलिप पमर, एलएम सांठे, जैनी परिहार, अल्फ्रेड पैट्रिक और ब्रसली तंगादुरई सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

WhatsApp पर आया लिंक खोला, शिक्षक के बैंक खाते से 64 हजार रुपये गायब, ग्वारीघाट थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading