November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नारायणी सेना की शोभायात्रा का बड़े फूहरा पर हुआ स्वागत, श्रद्धालुओं को पिलाई गई मीठी लस्सी

जबलपुर। हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में नारायणी सेना द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का शहर के बड़े फूहरा क्षेत्र में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। संयोजक सीताराम सेन के नेतृत्व में निकली इस शोभायात्रा का जमुना प्रसाद अग्रवाल एडवोकेट ट्रस्ट द्वारा पूजन-अर्चन कर अभिनंदन किया गया।
इस दौरान श्रद्धालुओं और शोभायात्रा में शामिल लोगों को मीठी लस्सी पिलाकर सेवा की गई, जिससे वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।
कार्यक्रम में शरद अग्रवाल, प्रचारक भूपेंद्र सिंह, डॉ. सुधीर अग्रवाल, सचिन अग्रवाल (एडवोकेट), विनोद दीवान, श्याम मनोहर पटेल, प्रदीप डेवड़िया, चंदू शर्मा और पंकज दुबे सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment