November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

*अधिभार रहित बकाया करों की राशि जमा करने करदाताओं के पास अब मात्र 12 दिन शेष*

नगर निगम की राजस्व वसूली में आई तेजी, सभी संभागों में हुई 55 बकायादारों के विरूद्ध कुर्की की कार्रवाई, 11 नल कनेक्शन कटे*

*संभाग क्रमांक 2 में 9 दुकानों में की गयी तालाबंदी*

जबलपुर। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा संभागवार एवं वार्डवार वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिन करदाताओं के द्वारा बार-बार सूचना देने के बाद भी बकाया करों की राशि जमा नहीं की जा रही है, उन सभी करदाताओं के विरूद्ध कुर्की, नल कनेक्शन काटने, भूमि अधिग्रहण एवं दुकानों में तालाबंदी की कार्रवाई की जा रही है। कुर्क सम्पत्तियों को अवधि के उपरांत वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए नीलाम करने की कार्रवाई भी की जायेगी। निगमायुक्त ने बताया कि करदाताओं के पास दुगना अधिभार से बचने अब मात्र 12 दिन शेष बचे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से करों की राशि दुगना कर दी जायेगी, और करों की वसूली सख्ती के साथ की जायेगी।
इसी कड़ी में आज संभाग क्रमांक 2 कछपुरा के संभागीय अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड क्रमांक 17 में सम्पत्ति कर बकाया राशि  195250/- होने पर 9 दुकानों में तालाबंदी की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार सभी संभागों में 55 बकायादारों के विरूद्ध कुर्की की कार्रवाई की गयी साथ ही 11 नल कनेक्शन भी काटे गए। कार्रवाई के दौरान सभी संभागीय अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक, करसंग्रहिता आदि उपस्थित रहे।
निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने सभी करदाताओं से अपील की है, कि अपने बकाया करों का भुगतान समय पर करें और निगम की अप्रिय कार्रवाई से बचें। उन्होंने बताया कि अब मात्र अधिभार रहित बकाया करों की राशि जमा करने के लिए आप सभी करदाताओं के पास 12 दिन शेष हैं।

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment