जबलपुर।नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए आज भंवरताल गार्डन स्थित संस्कृति थिएटरमें नारी शक्ति वंदन’कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों और नारी शक्ति के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
*प्रधानमंत्री के विजन से रूबरू हुए प्रतिभागी*
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का लाइव प्रसारण रहा। थिएटर में उपस्थित सभी अधिकारियों और सैकड़ों महिलाओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को एकाग्रता से सुना। अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री ने महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक उत्थान को राष्ट्र की प्रगति का आधार बताया, जिससे वहां मौजूद मातृशक्ति में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ।
*नगर निगम के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति*
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार एवं अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की महत्ता को रेखांकित किया।
आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार,अपर आयुक्त विद्यानंद बाजपेई, अशफाक परवेज कुरैशी और मनोज श्रीवास्तव श्रीमती अंजू सिंह, सहायक आयुक्त शिवांगी महाजन, अंकिता बर्मन ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर नगर निगम स्कूल की प्राचार्यगण , कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे,और सामाजिक सुरक्षा विकास अधिकारी श्रीमती तरुण निपसइया भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
*नारी शक्ति का मंच पर सम्मान*
लाइव प्रसारण के उपरांत मंच पर नगर निगम एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत नारियों का सम्मान किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गई।


