April 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जवाहरगंज वार्ड के बूथों में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती


जबलपुर। मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत जवाहरगंज वार्ड के समस्त बूथों पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बूथ अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया और बाबा साहब के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर जवाहरगंज वार्ड की पार्षद एवं मेयर इन काउंसिल सदस्य श्रीमती रजनी कैलाश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती विमला गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक सुरेंद्र राठौर, संग्राम सिंह राठौर, चंदू अहिरवार, शैलेन्द्र गुप्ता, राजू बर्मन, अंशु गुप्ता, संजय गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, रोहित गुप्ता (आर्किटेक्ट), अंकुश लखेरा, अरविंद अग्रवाल, शरद सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक समानता के लिए उनके संघर्ष पर प्रकाश डाला। अंत में सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
जय श्री राम।

अन्य ख़बरें

अब कोई भी जिहाद बर्दाश्त नहीं करेगा हिंदू समाज बजरंग दल का उग्र आंदोलन

Newsdesk

विपक्ष ने महिलाओं की गरिमा को पहुंचाया ठेस, मौका परस्ती का दिया सर्वोच्च उदाहरणः मोहन यादव

Newsdesk

आईएमए हाउस में “नारी शक्ति वंदन समारोह” का भव्य आयोजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading