सिवनी – कोतवाली पुलिस ने राहगीरों से जबरन पैसे मांगने और मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देश पर एएसपी दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सचिन परते के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पंकज गोदरे ने पहले भी 10 दिसंबर 2025 को एक व्यक्ति से 1000 रुपये की मांग कर मारपीट की थी। वहीं 13 अप्रैल 2026 की रात को उसने अपने साथी बल्ले सरदार के साथ मिलकर एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल रोककर 200 रुपये मांगे और मना करने पर मारपीट कर धमकी दी।
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 अप्रैल को बल्ले सरदार और 15 अप्रैल को पंकज गोदरे को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पंकज गोदरे के खिलाफ पहले से 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसे पूर्व में जिला बदर भी किया जा चुका है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सतीश तिवारी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


