डिंडोरी सी टाइम्स । जिला मुख्यालय में स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी का इस वर्ष कक्षा 10 वी का परीक्षा परिणाम 100%रहा। प्राचार्य उपासना चौबे ने बतलाया सत्र 2025-26 कक्षा 10 वी में दर्ज नियमित विद्यार्थियों 139 में शत प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की जिसमे 136 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की। विद्यालय के छात्र रामेश्वर गौत्तम पिता प्रेम सिंह गौतम ने 96%अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया दीपक पराशर पिता चंद्र सिंह पराशर ने 93% द्वितीय स्थान एवं अम्रता सरिवान ने 87%अंक प्राप्त किये। हायर सेकंडरी परीक्षा 12 वी विज्ञान संकाय में दर्ज 57 विद्यार्थियों में 57 ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीण की इसी प्रकार कॉमर्स संकाय में दर्ज 30 विद्यार्थियों ने भी शत प्रतिशत प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की कला संकाय में दर्ज 54 में 53 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की कृषि संकाय में दर्ज 44 में 43 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की । इस प्रकार हायर सेकंडरी परीक्षा का परिणाम 98% एवं हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 100 % रहा। हायर सेकंडरी परीक्षा में गणित संकाय से प्रिंस चंदेल पिता प्रकाश चंदेल ने 94%अंक एव कृषि संकाय में हेमलता पराशर पिता भूपेंद्र पराशर ने 94%अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया । विद्यालय के अन्य प्रतिभावान विद्यार्थियों में अनुष्का पांडेय (गणित)पिता अनुरुद्ध पांडेय 93% श्रेया चौरसिया(गणित) पिता राजेश चौरसिया 92% मन्तसा कौशर (वाणिज्य) पिता रफीक कौशर 89% पूजा चौरसिया(कला संकाय) पिता राजेश चौरसिया 92%अंक लाकर विद्यालय का नाम रौशन किया। विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका लतिका डेनियल ने सफलता का श्रेय समस्त शिक्षको एवं विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत एवं विद्यालय के अनुशासन को दिया है।
————————————————–


