April 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ऑल इंडिया वालीबॉल चैलेंजर्स टूर्नामेंट मैच का हुआ समापन
हरियाणा (पुरूष) एवं उत्तराखंड (महिला) की टीम ने मारी बाजी



राजनगर /अनूपपुर – ऑल इंडिया वालीबॉल चैलेंजर्स टूर्नामेंट का फाईनल मैच पौराधार वॉलीबॉल ग्राउंड मे 15 अप्रैल को संपन्न हुआ । समापन मैच का शुभारंभ भारत माता के छाया चित्र पर पुष्प सुमन अर्पित कर, दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत किया गया । कार्यक्रम मे महाप्रबंधक हसदेव क्षेत्र एसईसीएल  मनोज विश्वनोई, भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम,अध्यक्ष नगर परिषद एवं जिला योजना समिति के सदस्य डॉ. सुनील कुमार चौरसिया, हसदेव क्षेत्र श्रद्धा महिला समिति की अध्यक्ष डॉ. सरोज बाला बिश्नोई एवं समिति के अन्य महिला पदाधिकारियों के के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ, इस अवसर पर अन्य अतिथियों के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अनूपपुर बृजेश गौतम, नगर पालिका  कोतमा अध्यक्ष अजय सर्राफ, नगर परिषद बनगवां अध्यक्ष यशवंत सिंह, नगर परिषद डोला अध्यक्ष सुरेश रेनू कोल,
यशवंत सिंह अध्यक्ष नगर परिषद,बनगवा,थाना प्रभारी रामनगर सुमित कौशिक, मुख्य नगर पालिका  अधिकारी डूमरकछार मनोहर बिंझवार,मुख्य नगर पालिका अधिकारी बनगवा लखन लाल पनिका, अजय  यादव, उपाध्यक्ष नगर पालिका पसान,पार्षदगण/पार्षद प्रतिनिधि पार्वती सिंह,सरिता यादव,रवि सिंह,मनोज चंदेल,शैलेन्द्र सिह,कृष्णानंद शर्मा,डा.योगेश पालीवाल,समय पटेल,प्रमोद शुक्ला,सहित अन्य जनप्रतिनिधि,श्रमिक नेता,हनी चौरसिया शिक्षिका,एसईसीएल के अधिकारी श्री रघुवंशी,ए. पी.श्री विश्वकर्मा,श्री द्विवेदी सिंह एल के अधिकारी राजनीतिक पार्टियों के नेता जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र भट्ट,
जिला उपाध्यक्ष भाजपा मदन त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रभात मिश्रा, जिला मंत्री भाजपा राकेश गुप्ता, राजेश सिंह जिला मीडिया प्रभारी भाजपा,चंद्रिका द्विवेदी जिला कार्यालय मंत्री,धर्मेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष पिछड़ावर्ग मोर्चा, रिंकू शर्मा मंडल अध्यक्ष बिजुरी, सतीश शर्मा नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बिजुरी,
अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे, अतिथियों का आयोजकर्ता, फ्रेंड्स यूनियन क्लब पौराधार एवं परिषद कर्मचारियों द्वारा तिलक वंदन,माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। ऑल इंडिया व्हालीबॉल  चैलेंजर्स टूर्नामेंट का आयोजन फ्रेंड्स यूनियन क्लब पौराधार के तत्वाधान, नगर परिषद डूमरकछार एवं संधान ट्रस्ट के सहयोग से किया गया, 04 दिनो से चल रहे टूर्नामेंट मे कुल 10 टीमो ने भाग लिया  जिसमे डब्लूसीआर रेलवे जबलपुर,नदीयाड एकैडमी गुजरात, जयपुर (राजस्थान) देहरादून एकैडमी (उत्तराखंड) गुड़गांव (हरियाणा) एवं महिला टीम में रायपुर (छत्तीसगढ़) रविंद्र भारती एकैडमी (कोलकाता) उत्तराखंड एकेडमी गर्ल्स टीम, जयपुर (राजस्थान) और आर.एन.सी क्लब (नागपुर) की टीम शामिल रहे। समापन मैच मे  पुरूष टीम हरियाणा विरुद्ध राजस्थान, महिला टीम उत्तराखंड विरुद्ध रायपुर के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ,जिसमे हरियाणा टीम ने 3-1 से राजस्थान, उत्तराखंड टीम में 3-0 से रायपुर को हराकर मैच के विजेता बने, पुरुष  विजेता/उपविजेता टीम, महिला विजेता /उपविजेता टीम को नकद पारितोषिक और और ट्रॉफी प्रदान किया गया।
श्री विश्नोई महाप्रबंधक हसदेव क्षेत्र ने अपने संबोधन में कहा कि इस छोटे से जगह में इतना बड़ा आयोजन करना अपने आप में बड़ी बात है सीमित साधनों में आयोजन समिति ने इस कार्य को किया है,ये बधाई के पात्र हैं मुझसे भविष्य में भी जो सहयोग बन पड़ेगा मैं सदैव करूंगा ताकि खेल और खिलाड़ी की भावना को सकारात्मक दशा और दिशा मिल सके।
जिला अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम ने अपने संबोधन में कहा कि निश्चित रूप से इस तरह के आयोजनों से युवाओं को और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है, मैं सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य कामना करता हूं।
श्रीमती बिश्नोई ने अपने संबोधन में कहा कि निश्चित रूप से इस राष्ट्रीय आयोजन में महिलाओं की टीम का जो प्रतिनिधि दिया गया है, वह समाज में एक अनुकरणीय  उदाहरण है, हमारी बेटियों ने भी बहुत बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
श्री चौरसिया ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओ को खेल के प्रति रूचि लाना और प्रोत्साहित करना था,खेल समाज का अभिन्न अंग है । खेल से व्यक्तित्व का विकास भी होता है ,खेल मे बेहतर प्रदर्शन आपको एक दिन राज्य और देश के लिए प्रतिनिधित्व का मौका भी दे सकता है।
उक्त अवसर पर आयोजकगण एरिया अध्यक्ष एच.एम.एस सत्यदेव सिंह, रामनारायण यादव, रमेश सिंह,ठाकुर राम, आलोक मित्रा (केष्टो), सुदामा यादव, शिवपूजन सिंह चौहान ,भरत भूषण सिंह एवं खेल प्रेमी वेदप्रकाश पाठक,अजय सिंह, आशिष राव, अशोक वर्मा,सुजीत पाण्डेय, दीवाकर सिंह,संजीत दूबे, करूणा सिंह,धर्मेंद्र गुप्ता, परिषद के कर्मचारी कमलेश त्रिपाठी,सत्येन्द्र चौहान,मुन्नापाल,एजाज अहमद, दीपक साह,पवन गौतम, टुन्ना नायक,राकेश अगरिया,महेश हरिजन, अजीत शुक्ला,नन्हे खेल प्रेमी-आर्यन, मुन्ना, आयुश, राजा, समी, मनीष, समीर, उज्जवल, अरविंद, दीपक तथा अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिकगण, खेलप्रेमी,मीडियाकर्मी ,निर्णायक कमेटी मौजूद रहे, कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अनुप सिंह ,श्री केवट,कमलेश त्रिपाठी एवं अखिलेश सिंह परिहार के द्वारा किया गया, कार्यक्रम के अंतिम में आलोक मित्रा केस्टो के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

अन्य ख़बरें

वसूली का दबाव, बिजली कंपनी के बड़े अधिकारी भी उतरे मैदान में

Newsdesk

समता दिवस के रूप में मनाया गया आंबेडकर जयंती जबलपुर नागरिक अधिकार मंच और संविधान जागरूकता

Newsdesk

पलक अवधिया ने 12वीं में 86% पाकर बढ़ाया मान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading