April 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक


प्रधानमंत्री सड़क का बोर्ड हमारे गांव में और सड़क निर्माण दूसरे गांव में:ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,अधिकारियों ने दी समझाइश


डिंडोरी सी टाइम्स । गुरुवार को सिटी कोतवाली क्षेत्र के लूटगांव में मुडकी शहडोल मार्ग में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया ।सूचना मिलने पर पुलिस नायब तहसीलदार और प्रधानमंत्री सड़क योजना के अधिकारी मौके पर पहुंचे।आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण माने और करीब ढाई घंटे बाद जाम खुल सका।जाम कई वाहन फंसे रहे।
कलेक्टर को जन सुनवाई में आवेदन दिया था सड़क जाम करने की जानकारी भी दी
ग्रामीण कल्लू चंदेल ने बताया कि पी एम जन मन योजना से  प्रधानमंत्री सड़क योजना से सड़क निर्माण का बोर्ड हमारे गांव में लगाया।किसानों से कच्ची फसल काटने के लिए बोल दिया।हमने फसल काट ली।अब उदरी गांव के ग्रामीणों के दबाव में आकर सड़क निर्माण दूसरी जगह कर रहे है।इसका आवेदन जनसुनवाई में पिछले हफ्ते कलेक्टर को दिया था।और सड़क जाम करने की जानकारी दी थी।
इंजीनियर बोले दो गांव के बीच कन्फ्यूजन ,सड़क दोनों जगह बनेगी
इंजीनियर अक्षय पटेल ने बताया कि गति शक्ति पोर्टल का काम जनजातीय कार्य विभाग का है रोजगार सहायक और सचिव के साथ सर्वे करवाया गया था।अब पी एम जन मन योजना से सड़क निर्माण वहां करना है जहां बैगा जनजाति के 100सौ अधिक परिवार निवास रत है।उदरी गांव में 120परिवार है।इसलिए सड़क निर्माण वहां किया जा रहा है। लुटगांव में 100से कम बैगा आदिवासी परिवार है यहां मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना से सड़क निर्माण होनी है।20या 25अप्रैल तक जानकारी आ जाएगी।सड़क दोनों गांव में बनेगी।कन्यूजन ग्रामीणों का दूर हो गया है।

————————————————–

अन्य ख़बरें

वसूली का दबाव, बिजली कंपनी के बड़े अधिकारी भी उतरे मैदान में

Newsdesk

समता दिवस के रूप में मनाया गया आंबेडकर जयंती जबलपुर नागरिक अधिकार मंच और संविधान जागरूकता

Newsdesk

पलक अवधिया ने 12वीं में 86% पाकर बढ़ाया मान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading