September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जिले में जनगणना २०२७ के तहत सेल्फ एन्यूमरेशन कार्य का शुभारंभ


घर-घर जाकर अधिकारियों ने दी जानकारी
बालाघाट. जनगणना २०२७ के अंतर्गत 16 अप्रैल से सेल्फ एन्यूमरेशन (स्व-गणना) का कार्य प्रारंभ हो गया है, जो 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस अभियान के तहत नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसी क्रम में 16 अप्रैल को तहसील बालाघाट में कलेक्टर मृणाल मीना एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्राणेश कुमार प्राण द्वारा स्वयं ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन कर इस महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर एसडीएम गोपाल सोनी, तहसीलदार सुश्री छवि पंत सहित संबंधित प्रगणक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में १६ अप्रैल को बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे एवं पूर्व मंत्री श्री रामकिशोर कावरे द्वारा भी जनगणना-2027 के तहत सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर नागरिकों को इस अभियान में भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। वहीं कलेक्टर एसडीएम गोपाल सोनी प्रगणक अधिकारी शहर के प्रमुख उद्योगपति सुधीर भाई त्रिवेदी व किरण भाई त्रिवेदी के घर पहुचंकर जनगणना सेल्फ इन्म्यूरेशन की जानकारी लेकर जानकारी दर्ज की गई।

अन्य ख़बरें

अधारताल में 15 वर्षीय छात्र से ₹500 मांगने का आरोप, इनकार पर मारपीट; बचाने पहुंचे बड़े भाई पर नुकीली वस्तु से हमला

Newsdesk

गणेश पंडाल की सजावट कर रहे युवक से शराब के लिए ₹1000 मांगने का आरोप, इनकार पर तीन युवकों ने की मारपीट

Newsdesk

मूर्तिकार मनोज सोनकर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading