April 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सीबीएसई कक्षा 10वीं सत्र-1 का परिणाम जारी


जबलपुर। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं सत्र-1 का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों और उमंग एप के माध्यम से देख सकते हैं। इस वर्ष लगभग 25 लाख विद्यार्थियों ने सत्र-1 की परीक्षा दी थी।

परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए विद्यार्थियों को सैद्धांतिक परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन दोनों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यह परीक्षा देशभर के 8 हजार से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

सीबीएसई द्वारा इस बार भी मेरिट सूची जारी नहीं की जाएगी और किसी भी छात्र को शीर्ष स्थान घोषित नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने विद्यालयों को भी निर्देश दिए हैं कि वे किसी छात्र को विद्यालय या जिले का टॉपर घोषित न करें।

विद्यार्थी अपने अनुक्रमांक की सहायता से ऑनलाइन अंकपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उमंग एप पर परिणाम देखने के लिए पहले पंजीकरण कर लॉगिन करना होगा, इसके बाद कक्षा 10वीं परिणाम के लिंक पर जाकर विवरण भरना होगा।

इस वर्ष से नई दो-परीक्षा प्रणाली लागू की गई है। सत्र-1 परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थी। वहीं सत्र-2 परीक्षा 15 मई से 1 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

सत्र-2 परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए है जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। इसमें अधिकतम तीन विषयों में सुधार का अवसर मिलेगा। दो विषयों में असफल छात्र अगली परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जबकि तीन या अधिक विषयों में असफल विद्यार्थियों को अगले वर्ष मुख्य परीक्षा देनी होगी।

महत्वपूर्ण जानकारी

दोनों परीक्षाएं पूरे पाठ्यक्रम पर आधारित होंगी

दोनों में से बेहतर परिणाम को अंतिम माना जाएगा

प्रायोगिक परीक्षा केवल एक बार ही होगी

पंजीकरण एक ही बार करना होगा

सीबीएसई के इस नए निर्णय का उद्देश्य विद्यार्थियों पर परीक्षा का दबाव कम करना और उन्हें बेहतर प्रदर्शन का अतिरिक्त अवसर देना है।

अन्य ख़बरें

वसूली का दबाव, बिजली कंपनी के बड़े अधिकारी भी उतरे मैदान में

Newsdesk

समता दिवस के रूप में मनाया गया आंबेडकर जयंती जबलपुर नागरिक अधिकार मंच और संविधान जागरूकता

Newsdesk

पलक अवधिया ने 12वीं में 86% पाकर बढ़ाया मान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading