24.4 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

होटल में हथौड़े के कुचलकर प्रेमी की हत्या कर लाश के पास बैठी रही प्रेमिका, वारदात से हड़कंप

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र अंतर्गत इटौरा स्थित एक होटल में शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, प्रेमी-प्रेमिका दोनों ने होटल में एक साथ कमरा लिया था. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठी.

आरोप है कि विवाद के दौरान प्रेमिका ने हथौड़े और अन्य धारदार हथियार से प्रेमी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद होटल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.बताया जा रहा है कि मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि युवती ने अपना आपा खो दिया और इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला. हैरान करने वाली बात यह भी है कि हत्या के बाद युवती मौके से फरार नहीं हुई, बल्कि कमरे में ही मृतक के शव के पास बैठी रही.

पुलिस ने मौके से सबूत इकट्ठा किए और युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया.डीसीपी वेस्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है,पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही हत्या के पीछे की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है.

 

अन्य ख़बरें

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति की बही धारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading