April 19, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़: लार्डगंज पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा, 5 चोरी के वाहन बरामद

जबलपुर। शहर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए लार्डगंज थाना पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 चोरी के वाहन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) आयुष गुप्ता एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) के निर्देशन में थाना प्रभारी नवल आर्य ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी
सतत निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने सूरज यादव (19 वर्ष) निवासी छुई खदान वेदी नगर, थाना गढ़ा और आशुतोष यादव (19 वर्ष) निवासी ग्राम सुनवारा, थाना धनौरा (जिला सिवनी) को गिरफ्तार किया।

5 वाहन बरामद
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 4 सुजुकी एक्सेस और 1 होंडा एक्टिवा सहित कुल 5 वाहन जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये वाहन लार्डगंज और शाहपुरा क्षेत्र से अलग-अलग समय पर चोरी किए गए थे।

अन्य मामलों की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और वाहन चोरी की अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में अपराध पर नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे और वाहन चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

साइबर फ्रॉडः 9 राज्यों में हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई, साइबर ठगी में 52 गिरफ्तार, 32 बैंक अधिकारी शामिल

Newsdesk

आरटीआई में बड़ा खेल: आरोप 810 पेज की जानकारी के बदले मांगे 7290 रुपये

Newsdesk

जमुना-कोतमा क्षेत्र में पेयजल संकट: जिला पंचायत सदस्य भारती केवट ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading