36.5 C
Jabalpur
April 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष’ एवार्ड से सम्मानित हुए मुल्कराज बादशा

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के चांदखेडी में आयोजित 30 वें राष्ट्रीय अधिवेशन समारोह  के ‘मंडप उद्घाटनकर्ता’ श्री मुल्कराज–अंजलि सिंघई ‘बादशाह’, निवर्तमान अध्यक्ष जबलपुर मेन ग्रुप को वर्ष 2025 हेतु देश के ‘सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष’ का सम्मान पदक मिला. इस अधिवेशन में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप मेन जबलपुर को विभिन्न गतिविधियों के लिए कुल 13 अवार्ड से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ सदस्य विनय अनिता जैन, राष्ट्रीय महासचिव को फैडरेशन द्वारा अध्यक्षीय अवार्ड ‘प्लेटिनम आफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रशांत प्रियांशी, राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव जी को फैडरेशन द्वारा अध्यक्षीय अवार्ड ‘ज्वेल आफ द ईयर’ से सम्मानित किया गया। ग्रुप मेन जबलपुर को सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, सर्वाधिक वृक्षारोपण कार्य में प्रथम स्थान तथा स्क्रेप बुक अवार्ड में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर अवार्ड प्रदान किया गया।
अधिवेशन 2026 स्मारिका  “चंद्रोदय घोष” के सम्पादन एवं प्रकाशन का दायित्व जबलपुर मेन ग्रुप को मिला था, जिसे बखूबी  निभाने हेतु प्रधान संपादक श्री प्रशांत–प्रियांशी जी जैन एवं संपादकगण सर्वश्री गोपाल–अर्चना जैन, विकास–शिखा जैन, संजय ‘सम्यक’–आभा जैन, यतीश–ज्योति जैन एवं अंजुल–स्वाति जैन को सम्मान-पदक मिले. राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी ने अपने संबोधन में कहा कि सम्पादक मंडल के परिश्रम, सृजनशीलता एवं उत्कृष्ट समन्वय ने इस स्मारिका को अत्यंत सुव्यवस्थित व निर्दोष मुद्रण के साथ, आकर्षक, ज्ञानवर्धक एवं संग्रहणीय बना दिया।
जबलपुर मेन ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य श्री विनय–अनिता जैन को वर्ष 2026  के लिए पुनः दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के ‘राष्ट्रीय महासचिव’ पद पर मनोनीत किया गया। यह घोषणा फेडरेशन की संरक्षिका श्रीमती पुष्पा प्रदीप सिंह कासलीवाल की अनुशंसा पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हँसमुख गांधी द्वारा अधिवेशन के मंच से, मुख्य अतिथि माननीय श्री प्रदीप जी जैन ‘आदित्य’ (पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार) एवं विशिष्ट अतिथि माननीय श्री हुकुमचंद जी जैन ‘काका’ (अध्यक्ष, चांदखेड़ी तीर्थ क्षेत्र) की गरिमामयी उपस्थिति में की गई।
जबलपुर मेन ग्रुप से आजाद जैन, प्रदीप ममता, नवीन मनीषा, प्रदीप सीमा, नितिन जैन, मुकेश जैन, आदि  29 राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अधिवेशन में सहभागिता की.

अन्य ख़बरें

प्रकाशनार्थ भारतीय किसान संघ जबलपुर के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

Newsdesk

19 में से 18 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित*नारी शक्ति वंदन प्रस्ताव की पुष्टि बहुमत से पारित

Newsdesk

जनगणना 2027
अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में हो रहा है प्रशिक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading