*6 जुआडी गिरफ्तार, 6 हजार 260 रूपये जप्त*
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी घमापुर दिनेश गौतम के नेत्तृव में गठित टीम द्वारा 6 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़कर 6 हजार 260 रूपये जप्त किये गये है।
थाना प्रभारी घमापुर दिनेश गौतम ने बताया कि दिनांक 19-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि जीसीएफ विद्यानगर मैदान में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर सभी जुआड़ी ने अपने-अपने नाम क्रमशः संजय दुबे उम्र 38 वर्ष निरवासी शुक्ला होटल घमापुर, राजू गुप्ता उम्र 52 वर्ष निवासी उदयनगर शोभापुर सेक्टर 2 रांझी, रघुवीर सिंह राजपूत उम्र 55 वर्ष निवासी गोपाल होटल लालमाटी, घनश्याम राजपूत उम्र 45 वर्ष निवासी ट्यूट लाईन जीसीएफ स्टेट, विजय कुमार तायेवडे उम्र 56 वर्ष निवासी शंकरशाह नगर पीडब्ल्यु कालोनी रामपुर, उमेश कुशवाहा उम्र 46 वर्ष निवासी बरउ मोहल्ला द्वारकानगर बताये जुआड़ियों के पास व फड़ से ताश के 52 पत्ते एवं 6 हजार 260 रूपये जप्त करते हुये जुआड़ियाों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
*उल्लेखनीय भूमिका-* जुआड़ियों को ताश पत्तों पर रूपयों का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ने में प्रधान आरक्षक रविन्द्र सोनी, नरेन्द्र पाल, आरक्षक बल्लू, सूरज की सराहनीय भूमिका रही।


