34.6 C
Jabalpur
April 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जैतहरी में ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ का भव्य आयोजन, मेधावी बेटियों को किया गया सम्मानित


जैतहरी । जिला अनूपपुर के जैतहरी स्थित कन्या शिक्षा परिसर छात्रावास में आज दिनांक 20 अप्रैल 2026 को ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण युवा समन्वयक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग जैतहरी विकासखंड के दिनेश कुमार सिंह चंदेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्रावास की वार्डन धनेश्वरी परस्ते सहित अन्य अधिकारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान “नारी शक्ति – देश भक्ति”, “नारी का सम्मान – देश का मान” एवं “नारी शक्ति वंदन – भारत का अभिनंदन” जैसे नारों के साथ वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा। इस अवसर पर छात्रावास की मेधावी बेटियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही वार्डन धनेश्वरी परस्ते को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
अपने उद्बोधन में धनेश्वरी परस्ते ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अभियान महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी, आरक्षण का लाभ लेंगी और समाज में अग्रिम पंक्ति में स्थान प्राप्त करेंगी। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन हेतु दिनेश कुमार सिंह चंदेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित होते रहने चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नारी सशक्तिकरण के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। यह आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

अन्य ख़बरें

लोकतंत्र बचाओ महासम्मेलन एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनो का सम्मान

Newsdesk

बटुकों का हुआ उपनयन संस्कार
अक्षय तृतीया और परशुराम प्रकटोत्सव मनाया

Newsdesk

दमोह नाका पर महिला से मोबाइल लूट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading